नवगछिया में बिहार दिवस के मौके पर शुक्रवार को जहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय और आवास को रंग बिरंगी बिजली की झालरों से सजाया गया। वहीं अनुमंडल मुख्यालय स्थित कार्यालय के भवन को भी रंग बिरंगी बिजली की झालरों से सजाया गया है।
इसके अलावा नवगछिया नयाटोला स्थित फुलचंद मध्य विद्यालय के बच्चों ने प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार यादव के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ गली मुहल्लों में प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान बच्चे लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं से हर कीमत पर मतदान करने से संबंधित नारे लगा रहे थे। इसके बाद विद्यालय में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक द्वारा बिहार महोत्सव के बारे में जानकारी भी दी गयी।

साथ ही अनुमंडल के विभिन्न स्कूलों में बिहार दिवस पर भाषण प्रतियोगिता, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट अवश्य डालने का आग्रह किया।