नवगछिया के नारायणपुर बस स्टेंड के पास मंगलवार 4 मार्च को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जहां गुस्साये ग्रामीणों ने एनएच को जाम कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुँच गए हैं।