ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को टक्कर देंगे आप के प्रो. योगेंद्र महतो


बिहार की मधेपुरा सीट से जदयू प्रमुख शरद यादव और राजद के बाहुबलि उम्मीदवार पप्पू यादव को आप के अनवर आलम चुनौती देंगे। इसी तरह हाजीपुर से लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के खिलाफ पार्टी ने सुधीर पासवान को टिकट दिया है। भागलपुर सीट पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को प्रो. योगेंद्र महतो टक्कर देंगे। 
झारखंड की दुमका सीट से झामुमो के प्रमुख और कई आपराधिक मुकदमे झेल रहे शिबू सोरेन के खिलाफ आप ने सहदेव सोरेन को झाड़ू पकड़ाई है।
चंडीगढ़ से गुल पनाग को चुनावी मैदान में उतारने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने एक और सेलिब्रिटी पर दांव लगाया है। लखनऊ की अहम सीट पर पार्टी ने अभिनेता और डांसर जावेद जाफरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की ओर से यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह मैदान में हैं। उधर, फर्रुखाबाद से आप के उम्मीदवार मुकुल त्रिपाठी ने पार्टी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए टिकट वापस कर दी है।
पार्टी ने सोमवार को कुल 22 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इनमें उत्तर प्रदेश की लखनऊ सीट पर जावेद जाफरी का नाम अहम है। इसी तरह पार्टी ने गुजरात के गांधीनगर में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ रितुराज भाई मेहता को उम्मीदवार बनाया है। बिहार की मधेपुरा सीट से जदयू प्रमुख शरद यादव और राजद के बाहुबलि उम्मीदवार पप्पू यादव को आप के अनवर आलम चुनौती देंगे। इसी तरह हाजीपुर से लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के खिलाफ पार्टी ने सुधीर पासवान को टिकट दिया है।
उधर, फर्रुखाबाद से विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को चुनौती दे रहे आप के उम्मीदवार मुकुल त्रिपाठी ने टिकट लौटाते हुए सोमवार को पार्टी को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा, 'पार्टी अब खास आदमी पार्टी बन गई है। यहां भ्रष्टाचार हो रहा है। पार्टी के लोग बता रहे हैं कि इस क्षेत्र में 50 हजार सदस्य बने हैं, लेकिन 17 सौ से ज्यादा के ब्योरे नहीं मिले। इसी तरह केजरीवाल जब फर्रुखाबाद आए थे तो लगभग 15 लाख रुपये इकट्ठा किए गए थे। लेकिन खर्च हुए छह-सात लाख के अलावा बाकी रकम कहां गई, इसका हिसाब पार्टी में किसी के पास नहीं है।'