ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में लगी आग, निजी स्कूल के अलावा दो घर जले


नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह गाँव में शनिवार दोपहर आग लग गयी। जिसके फलस्वरूप एक निजी स्कूल के अलावा दो-तीन घर जल गए। काफी संख्या में जूते ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। तब तक नवगछिया से दमकल गाड़ी भी पहुँच गयी। तब जाकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।
जानकारी के अनुसार यहाँ लगी आग में जीवन संस्कार पब्लिक स्कूल नामक निजी स्कूल और तुलो शर्मा का घर पूरी तरह से जल गया है। साथ ही और दो घरों के जलने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गयी थी।
पंचायत के मुखिया भारत लाल पासवान के अनुसार यहाँ आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आग पर काबू पाया जा चुका है। दमकल और पुलिस प्रशासन भी पहुँच चुका है। ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। मौके पर पहुंचे अंचल अधिकारी नवगछिया ने घटना का जायजा लिया। बचाव कार्य में लगे ग्रामीण सुकदेव ठाकुर झुलस गए। जिन्हे उपचार के लिये अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।