ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

चुनावी खबर : मतदान के दौरान ली जायेगी मतदाताओं की तस्वीर


इस बार केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर होने वाले विधान परिषद निर्वाचन के लिए सभी निर्धारित मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी होगी। इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर डिजीटल कैमरे लगे होंगे । इसकी निगरानी प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों के जिम्मे होगी। वहीं प्रतिनियुक्त मतदान कर्मी मतदान के दौरान मतदाताओं की तस्वीर भी लेंगे।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय निर्वाचन आयोग स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन कराने के लिए इस प्रकार की तैयार की है। इसके तहत वीडियोग्राफी कराने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि डिजीटल कैमरा संचालन के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग के द्वारा कई शर्ते निर्धारित की है। उपनिर्वाचन अधिकारी डिजीटल मतदान केंद्रों की स्थितियों का विजुअल तैयार करने के लिए प्रशिक्षित कर्मियों को तैनात करेंगे। इस काम के लिए तैनात अधिकारी मतदान के दौरान मतदाताओं की तस्वीर लेंगे। मतदाताओं की तस्वीर लेने के बाद तैनात अधिकारी मतदान प्रक्रिया समाप्ति के बाद लिखित प्रमाण देना होगा कि उन्होंने सबकी तस्वीर ली है। 
बताते चलें कि नवगछिया और भागलपुर में विधान परिषद के चुनाव के लिए 23 मार्च रविवार को मतदान होना है। इसके लिए प्रशासन की तैयारी भी अंतिम चरण में है।