उत्तर प्रदेश के एक दिन के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता जगदंबिका पाल और हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। जगदंबिका पाल राज्य की डोमरियागंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। वह यहीं से कांग्रेस के टिकट पर सांसद रहे हैं। इससे पहले उनके कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल होने की उम्मीदें जताई जा रहीं थीं।
पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह द्वारा भाजपा में स्वागत किए जाने के बाद जगदंबिका ने कहा कि वह चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, लेकिन यह निर्णय वह भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति पर छोड़ते हैं। सिंह ने उन्हें भाजपा की सदस्यता पर्ची सौंपते हुए कहा कि पाल ने कांग्रेस और लोकसभा दोनों की सदस्यता छोड़ दी है।
कांग्रेस नेता जगदंबिका ने कहा कि कांग्रेस में युवा और वरिष्ठ नेताओं के बीच संवादहीनता की स्थिति बन गई है। वहीं भाजपा में उनका विरोध भी हो रहा है।भाजपा में एक वर्ग जगदंबिका को बाहरी बताते हुए उन्हें डोमरियागंज से टिकट दिए जाने का विरोध कर रहा है।

हास्य कलाकार श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी चुनाव लड़ने में रुचि नहीं है और उन्हें पार्टी जो भी कार्य देगी, वह करेंगे। उन्हें समाजवादी पार्टी ने कानपुर से लोकसभा सीट का टिकट दिया था, लेकिन राजू ने इसे लौटा दिया था।
.jpg)