बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चौधरी महबूब अली कैसर ने बुधवार को कांग्रेस को बड़ा झटका दिया। वह लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के समक्ष उनकी पार्टी में शामिल हो गए। पासवान ने उन्हें खगड़िया से उम्मीदवार बनाया है।
पासवान ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आंधी चल रही है, जो लोगों को दिख नहीं रही है। लहर में जो नहीं बहेंगे, फेंका जाएंगे। 16 फीसद मुस्लिम आबादी को मुख्य धारा से अलग करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिकता और धर्मनिरपेक्षता सिर्फ चुनावी हथकंडा रह गया है। थर्ड, फोर्थ फ्रंट का कहीं कोई अस्तित्व नहीं है। भाजपा मुसलमानों या दलितों के लिए अछूत नहीं रही।
इस मौके पर कैसर ने कहा, नरेंद्र मोदी पर अदालत का फैसला आ गया है कि निर्दोष हैं। सेक्युलर और सांप्रदायिक का मुद्दा सिर्फ चुनाव के मौके पर उठता है। आज विकास से बढ़कर दूसरा कोई मुद्दा नहीं है।
