भाजपा द्वारा भागलपुर संसदीय सीट के लिए सीटिंग सांसद सैयद शाहनवाज़ हुसैन की तीसरी बार उम्मीदवारी तय होने के साथ ही गुरुवार की देर शाम को नवगछिया और भागलपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने खुशी की होली मनायी। एक दूसरे को जमकर अबीर और गुलाल लगाया, मिठाइयाँ भी बांटी।
इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ता अपनी पार्टी की जीत यहाँ से सुनिश्चित मान रहे हैं। उम्मीदवार के रूप में शाहनवाज़ हुसैन के नाम की घोषणा के साथ ही उम्मीदवारी को लेकर तरह तरह की अटकलों और अफवाहों को अब विराम भी लग गया।
