ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में लालू शनिवार को करेंगे चुनावी सभा को संबोधित - बुलों मंडल


राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव नवगछिया के मदन अहिल्या महिला कालेज प्रांगण में शनिवार को पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी राजद उम्मीदवार बुलों मंडल ने गुरुवार को स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को दी। साथ ही आचार संहिता की नशीहत भी देते हुए कहा कि झण्डा बैनर ज्यादा नहीं लाना है, आदमी ज्यादा लाना है।
मौके पर मौजूद कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजद उम्मीदवार बुलों मंडल ने कहा कि कांग्रेस देश की बड़ी पार्टी है। यह हमारे बड़े भाई के समान है। जिसका साथ लेकर हमें अपनी कामयाबी हासिल करनी है।
इस बैठक में राजद के गोपालपुर प्रखण्ड अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, सीताराम अग्रवाल, कांग्रेस के शोभानन्द झा, बटेश्वर मंडल, अरविंद कुमार सिंह मुन्ना, समसेर आलम, मुखिया सच्चों यादव, शैलेश कुमार सहित भारी संख्या में मुस्लिम और यादव के अलावा मंडल जाति के लोगों की मौजूदगी देखि गयी।