ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में आज होने वाली गतिविधियां


नवगछिया में आज 31 मार्च सोमवार को होने वाली कुछ गतिविधियां इस प्रकार हैं -
आज हिन्दी नववर्ष मनाया जा रहा ही। साथ ही आज से चैती नवरात्र प्रारम्भ हो रहा है। कई जगहों पर लोग कलश स्थापन कर माता दुर्गा की आराधना प्रारम्भ करेंगे। नवगछिया स्थित चैती दुर्गा स्थान में भी पूजा पाठ प्रारम्भ हो रहा है।
नवगछिया स्थित घाट ठाकुरबाड़ी परिसर में नवाह पारायण कार्यक्रम के तहत राम चरित मानस का पाठ प्रारम्भ हो रहा है। वहीं शाम में 10 बजे तक प्रवचन का कार्यक्रम भी आयोजित होगा।
नवगछिया के मक्खातकिया नवादा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी रामायण पाठ का कार्यक्रम प्रारम्भ हो रहा है।
इधर वित्तीय वर्ष 13-14 की आज समाप्ति है। इस मौके पर बाँकों में आज अंतिम लेनदेन होगा। इसके साथ ही सभी संस्थानों में भी इस वित्तीय वर्ष का अंतिम लेनदेन कार्यक्रम चलेगा।
लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन तिथि जारी हो चुकी है। क्षेत्रों में र4आजनाइटिक हलचल भी जारी है। आज नवगछिया में जदयू का होने वाला रोड शो किसी अपरिहार्य कारण से स्थगित हो चुका है।