ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में पकड़ाये लुधियाना से गड़बड़ी कर भागे दो कारोबारी, पौने छह लाख नगद बरामद


नवगछिया स्थित रेल पुलिस के थानाध्यक्ष शरत कुमार ने लुधियाना से गड़बड़ी कर भागे दो कारोबारी को नवगछिया स्टेशन पर आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने के साथ ही हिरासत में ले लिया। जिनके खिलाफ लुधियाना से ही मोबाइल पर लगातार भागने की सूचना मिल रही थी। जिससे रेल थाना नवगछिया में लगातार पूछताछ जारी है। इन लोगों के पास से पाँच लाख छियत्तर हजार रुपये भी बरामद किए गये है।
वहीं हिरासत में लिए लोगों के अनुसार वे अपनी भतीजी की शादी को लेकर घर आये हैं। कुछ ही दिनों में पुनः वहीं जाने वाले हैं। वहाँ हमारी एक फैक्ट्री भी है। जहां कई लोगों के पास हमारी रकम भी बकाया है।