भाजपा ने आज अपनी अगली सूची जारी कर दी है। जिसमें नरेंद्र मोदी बड़ोदरा से, लाल कृष्ण आडवाणी गांधीनगर से, हेमामालिनी मथुरा से, अश्विनी चौबे बक्सर से, झंझारपुर से वीरेंद्र चौधरी, सुपौल से कामेश्वर चौपाल, जमशेदपुर से विद्या चरण महतों चुनाव लड़ेंगे।
बिहार सरकार के पूर्व राज्य मंत्री सह भागलपुर के विधायक अश्विनी कुमार चौबे को बक्सर लोकसभा क्षेत्र का टिकट देने पर नवगछिया के भाजपा नेता बिनोद मंडल ने भाजपा टिकट निर्धारन कमिटी का आभार व्यक्त किया है। साथ ही बक्सर से भाजपा की जीत भी सुनिश्चित बताया है। जहां 26 मार्च तक नामांकन की अंतिम तिथि है, 17 अप्रेल को मतदान होना है।