ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिपाशा बसु और हरमन बावेजा रचाएंगे शादी?


आने वाले दिनों में बॉलीवुड से एक अच्छी खबर मिल सकती है। एक समाचार पत्र के मुताबिक अभिनेता हरमन बावेजा ने बिपाशा बसु के साथ अपने रिश्ते को कबूल लिया है। बावेजा ने अपने रिश्ते की पुष्टि सामाचार पत्र को दिए गए साक्षात्कार में किया है। 

बॉलीवुड में काफी दिनों से इस बात की चर्चा चल रही थी कि दोनों कलाकार गुपचुप तरीके से डेटिंग कर रहे हैं। हरमन ने स्वीकार किया है कि बिपाशा उनके लिए सबसे आकर्षक महिला हैं। बिपाशा के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए हरमन ने कहा कि उसमें आतंरिक सौंदर्य है औह वह और बिपाशा एक जैसा सोचते हैं। 

बिपाशा के पूर्व पुरुष मित्र जॉन अब्राहम की शादी के बाद अब इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पिछले कुछ समय से बिपाशा और बावेजा को एक साथ देखा गया है। इन दोनों की बढ़ती नजदीकियों को लेकर बॉलीवुड में चर्चा का बाजार गर्म है। 

एक सूत्र के मुताबिक बिपाशा के माता-पिता हाल ही में बावेजा के घर भी गए थे।