ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में हुआ बैंक ऑफ़ इंडिया के खजाना को चुराने का प्रयास


नवगछिया के राष्ट्रीय उच्च पथ पर स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा के खजाना को चुराने का बीती रात चोरों द्वारा भरपूर प्रयास किया गया।  जो अंततः असफल ही रहे।
जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ़ इंडिया की नवगछिया शाखा के मुख्य द्वार की चाभी बैंक के एक सफाई कर्मी के पास थी। जिसके घर जाने के क्रम में रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने जबरन छीन लिया।  रात भर उसे बंधक भी बनाये रखा।
इधर अपराधी बैंक पहुँच कर में गेट का ताला तोड़ कर बैंक में प्रवेश कर गये।  सीसीटीवी कैमरे का तार भी काट दिया।  खजाने के गेट का भी ताला तोड़ दिया।  तिजोरी के ताला को तोड़ने में असफल रह गये।  जिसकी वजह से बैंक का खजाना चोरी जाने से बच गया।