इस समय नवगछिया सहित भागलपुर के पूरे इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी प्रेम सिंह मीणा ने जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में नौ जनवरी से 11 जनवरी तक वर्ग आठ तक की सभी कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया है। साथ ही कक्षा 9 से 12 तक का पठन पाठन नौ जनवरी से 11 जनवरी तक सुबह साढ़े दस बजे से दिन के तीन बजे तक चलेगा।
नवगछिया स्थित डीडीए और सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के तहत वर्ग आठ तक की कक्षा 11 जनवरी तक स्थगित कर दी गयी है। वर्ग नवम और दसम की क्लास साढ़े दस बजे से चलेगी। नवगछिया में यही स्थिति किड्स प्ले, बाल भारती, अरविंद मेमोरियल स्कूल, बेथल मिशन स्कूल, गोदावरी सरस्वती शिशु मंदिर की भी है।
भागलपुर के स्कूलों की स्थिति : माउंट असीसि : नर्सरी से कक्षा 8 तक 14 जनवरी तक बंद।
माउंट कार्मेल: नर्सरी से अष्टम तक 14 जनवरी तक बंद।
संत टेरेसा: नर्सरी से 9 तक की कक्षा 11 तक बंद।
संत जोसफ: नर्सरी से 8 तक की कक्षा 11 तक बंद।
डीएवी : नर्सरी से 8 कक्षा 11 तक बंद।
होली फैमली : कक्षा 8 तक 14 तक बंद।
