नवगछिया पुलिस जिला में पिछले दिनों चलाये गये "आपरेशन दलाल" की कार्रवाई से विभिन्न जगहों में कार्यरत दलाल के साथ साथ कई विभाग के अधिकारियों तक में हड़कंप मच गया है। इस अभियान के तहत अब तक नवगछिया में तीन दलाल की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिन्हें पटना भेजा जा चुका है।
इस "आपरेशन दलाल" अभियान का असर नवगछिया में कई जगहों पर आसानी से नजर आया। जहां नवगछिया, बिहपुर व गोपालपुर अंचल तथा नवगछिया अनुमंडल के आरटीपीएस काउंटरों पर लगाने वाली भीड़ एकाएक साफ हो गयी है। जहां बेवजह आवेदनों की भरमार लगती थी।
वहीं नवगछिया बाजार स्थित मशहूर दलाल गली भी अब सुनी सुनी नजर आने लगी है। यह अलग बात है कि इस अभियान के भय से कई विभागीय अधिकारी अपने पुराने दलालों को बदलने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर चुके है, तो कई अपना स्थानांतरण कराने की जुगाड़ में लगे हैं।
