ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में लगी लोक अदालत, नौ मामलों का हुआ निष्पादन


नवगछिया स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार 25 जनवरी को लोक अदालत लगायी गयी। जहां आठ आपराधिक तथा एक दहेज प्रताड़ना कुल नौ मामलों का निष्पादन किया गया।
इस लोक अदालत में तदर्थ न्यायाधीश निरंजन सिंह, सब जज तृतीय प्रेम चंद पाण्डेय तथा मुंसिफ़ छेदी राम के अलावा अधिवक्ता कृष्ण कुमार आजाद, मुक्ति कुमार मधु, लोक अदालत कर्मी तूलिका कुमारी, शशि कुमार इत्यादि की मौजूदगी देखी गयी। जहां पत्नी श्वेता देवी तथा पति इंगलिश यादव के बीच सुलहनामा कराकर एक साथ ठीक से रहने की चेतावनी दी।