ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया सहित भागलपुर जिले के सभी स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाएं शनिवार तक बंद

नवगछिया सहित भागलपुर जिले के सभी स्कूलों में आठवीं तक
की कक्षाएं शनिवार तक बंद रहेंगी। इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सूर्यदेव कुमार पासवान ने जिले के सभी विद्यालयों की आठवीं तक की कक्षाओं को एक फरवरी तक बंद रखने की घोषणा की है।
भागलपुर शहर के कुछ निजी विद्यालयों ने स्कूलों को पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की है। जबकि कुछ स्कूल सिर्फ आठवीं कक्षा तक ही बंद रहेंगे। माउंट असीसि स्कूल के प्राचार्य फादर जोस थेक्कल ने बताया कि स्कूल एक फरवरी तक बंद रहेगा। सोमवार से नियत समय पर ही विद्यालय खुलेगा। इस दौरान कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी। तीन फरवरी को परीक्षा की अगली तिथि घोषित की जाएगी। 
संत जोसफ स्कूल के प्राचार्य फादर वर्गीज के अनुसार स्कूल की सभी कक्षाएं बंद रहेंगी। 
माउंट कार्मेल की प्राचार्या सिस्टर लविता ने बताया कि उनके यहां आठवीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी। नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं में पूर्व की भांति पढ़ाई होगी। डीएवी में शुक्रवार व शनिवार की फॉरमेटिव व प्री बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। तीन फरवरी की परीक्षा पूर्व की भांति होगी। 
डॉन बॉस्को स्कूल की आठवीं तक कक्षाएं बंद रहेंगी। संत टेरेसा, डिवाइन हैप्पी स्कूल, डीपीएस, चौहान पब्लिक स्कूल की सभी कक्षाएं बंद रहेंगी।