ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में जगह जगह मनाया गया गणतन्त्र दिवस - देखें तस्वीर


नवगछिया में 65 वां गणतन्त्र दिवस जगह जगह हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया। इस दौरान मुख्य समारोह अनुमंडल मुख्यालय तथा पुलिस लाईन में मनाया गया। इसके अलावा व्यवहार न्यायालय, अधिवक्ता संघ, अंबेडकर भवन, अनुमंडल पुलिस कार्यालय, उपकारा नवगछिया, अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल, मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, आदर्श थाना, महिला थाना, अनुसूचित जाति/ जनजाति थाना, अनुमंडलीय अस्पताल, गोपाल गौशाला, सावित्री पब्लिक स्कूल, बालभारती, नगर पंचायत, अवसीय प्रतियोगिता विद्यालय सहित दर्जनों सरकारी, अर्ध सरकारी व गैर सरकारी  संस्थाओं के प्रधान द्वारा राष्ट्रीय झण्डा फहराया गया तथा सलामी दी गयी। इस मौके पर मिठाई भी बांटी गयी।