ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में हुआ फ़ैन्सी फुटबाल मैच, प्रशासन ने नागरिक को किया पराजित


गणतन्त्र दिवस के मौके पर नवगछिया स्थित इंटर स्तरीय विद्यालय में फ़ैन्सी फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशासन एकादस की टीम 1-0 से विजेता तथा नागरिक एकादस की टीम उपविजेता बनी। वहीं मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जितेंद्र किस्कु को दिया गया।
इस मैच में प्रशासन की तरफ से एसडीएम अखिलेश कुमार, डीसीएलआर संजय कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार, इंटर स्तरीय विद्यालय के प्राचार्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह आदि शामिल थे। वहीं नागरिक की तरफ से जिला 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह, प्रबोध मंडल, अरुण राय, संजय झा, नित्यानन्द व जेम्स आदि मैदान में थे।
इस कार्यक्रम के आयोजक सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू, नवगछिया समाचार के संपादक राजेश कानोडिया, भागलपुर जिला ताइक्वाडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद, अधिवक्ता विवेकानन्द केशरी, मैच रेफरी सीपी सिंह, अशोक कुमार सिंह, मुरारी चिरानिया, बिपिन सिंह आदि की मौजूदगी में जहां अनुमंडल पदाधिकारी ने उपविजेता टीम को उपविजेता कप प्रदान किया। वहीं विजेता टीम को जदयू की नवगछिया जिला अध्यक्षा शांति देवी कुशवाहा ने विजेता कप प्रदान किया।