ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आज की महानन्दा कल पहुंचेगी नवगछिया, नहीं हो रहा सुधार


लगातार पन्द्रह - बीस दिनों से लेट से चल रही 15484 डाउन महानन्दा एक्सप्रेस में अब तक कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से आज 2 जनवरी को नवगछिया आने वाली 15484 डाउन महानन्दा एक्सप्रेस कल यानि 3 जनवरी को पहुंचेगी नवगछिया।
वैसे आज 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस में सुधार देखा गया है। जो पिछले दिनों से लगातार लेट से चल रही थी। यह ट्रेन आज अपने नियत समय से चली गयी। लेकिन 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस आज भी लेट से ही नवगछिया आयेगी। जो लगभग 10 घंटे से ज्यादा लेट चल रही है।
जानकारी के अनुसार 2 जनवरी को नवगछिया पहुँचने वाली 15484 डाउन महानन्दा एक्सप्रेस को दिल्ली से ही 23 घंटा लेट चलाया गया है। इसके बावजूद भी यह नवगछिया लगभग 20 घंटा लेट आने को संभावित है। जबकि 3 जनवरी को नवगछिया पहुँचने वाली महानन्दा एक्सप्रेस को दिल्ली से ही 2 जनवरी को 8 घंटा लेट से चलाने को सूचित किया गया है।