ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

20 लाख के इनामी नक्सली उसेंडी ने किया सरेंडर


आंध्र प्रदेश पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य की माओवादी पार्टी के एक प्रमुख नेता और प्रवक्ता गुड्सा उसेंडी ने अपनी पत्नी के साथ सरेंडर कर दिया।
गुड्सा उसेंडी उर्फ जी. वी. के. प्रसाद सीपीआई (माओवादी) की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमिटी का उच्चस्तरीय सदस्य ओैर प्रवक्ता है। उसके ऊपर 20 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसेंडी ने अपनी पत्नी के साथ बुधवार को सरेंडर कर दिया।