ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सीबीएसई : 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं व 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी हैं। बोर्ड एग्जाम 1 मार्च से शुरू हो रहे हैं। 12वीं के एग्जाम 17 अप्रैल तक चलेंगे जबकि 10वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम 19 मार्च तक चलेंगे। दसवीं क्लास में बोर्ड के साथ- साथ स्कूल बेस्ड एग्जाम भी होता है।
स्कूलों में दसवीं क्लास के एग्जाम 15 मार्च के बाद शुरू होंगे। स्कूल बेस्ड एग्जाम के लिए भी बोर्ड गाइडलाइंस इशू करेगा और उसी के मुताबिक स्कूलों को डेटशीट तैयार करनी होगी। दसवीं में 55 पर्सेंट स्टूडेंट्स स्कूल बेस्ड और 45 पर्सेंट स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम में अपीयर होंगे। बोर्ड एग्जाम के लिए इस बार रजिस्ट्रेशन के नए रेकॉर्ड बने हैं।
12वीं क्लास की डेटशीट 
1 मार्च- इंग्लिश 
4 मार्च- हिस्ट्री 
5 मार्च- फिजिक्स 
6 मार्च- बिजनेस स्टडीज 
8 मार्च- पॉलिटिकल साइंस 
11 मार्च- केमिस्ट्री 
13 मार्च- हिंदी 
15 मार्च- बॉयोलोजी 
20 मार्च- मैथ्स 
22 मार्च- कंप्यूटर साइंस 
24 मार्च- फिजिकल एजुकेशन 
26 मार्च- इकनॉमिक्स 
29 मार्च- ज्योग्राफी 
1 अप्रैल- अकाउंट्स 
10 अप्रैल- सोशियोलोजी 
11 अप्रैल- होम साइंस 
12 अप्रैल- फिलॉस्फी 
16 अप्रैल- साइकोलोजी 
17 अप्रैल- पेंटिंग
10वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम 
1 मार्च- पेंटिंग 
3 मार्च- मैथ्स 
4 मार्च- होम साइंस 
5 मार्च- हिंदी 
7 मार्च- इंग्लिश 
10 मार्च- साइंस 
12 मार्च- पंजाबी 
14 मार्च- सोशल साइंस 
15 मार्च- संस्कृत 
19 मार्च- इंफो टेक्नॉलजी