नवगछिया अनुमंडल में कांग्रेस के संगठन का पुराना ढांचा जल्द बदलेगा। जिसकी स्पष्ट घोषणा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 अशोक चौधरी ने सोमवार को नवगछिया स्थित खादी भंडार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कर दी।
नवगछिया खादी भंडार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पद लेकर घर बैठने वालों को पार्टी से निकाला जाएगा। इसके स्थान पर उर्जावान कार्यकर्ता ं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि 23 वर्षो से बिहार में गैर कांग्रेसी सरकार है। बिहार में पार्टी को फिर से सत्ता में लाना है। इसके लिए संगठन को मजबूत किया जाएगा।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा, लोकसभा प्रभारी अनिता भूषण, प्रदेश प्रतिनिधि सदस्य शीतल सिंह निषाद, जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र पंडित, जिला प्रभारी सह पूर्व सांसद मनोज कुमार, सखीचंद चौधरी, जिला प्रवक्ता अभयानंद, संजय राणा, अमरेंद्र सिंह मुन्ना, बटेश्वर प्रसाद यादव, गिरधर राय. प्रखंड अध्यक्ष निश्चित प्रसाद सिंह, अयोध्या यादव गोपाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष शोभानंद झा ने किया।