ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया की ट्रेनों पर जारी है कुहासे का कहर


नवगछिया आने वाली कई ट्रेनों पर इन दिनों लगातार कुहासे का कहर दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से बुद्धवार को भी पुर्व मध्य रेल के लगभग आधा दर्जन महत्वपूर्ण ट्रेनों पर इसका असर देखा जा रहा है। जबकि यही हाल मंगलवार को भी था।
जानकारी के अनुसार बुद्धवार 18 दिसम्बर को ये गाडियाँ विलम्ब से चल रही हैं । जिनके नवगछिया पहुँचने का संभावित समय इस प्रकार है -
12488 सीमांचल एक्सप्रेस लगभग 9 घंटे विलम्ब होने के कारण सुबह 4 बजे की जगह दिन के 1 बजे आने की संभावना है।
19709 जयपुर कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस 5.20 घंटे विलम्ब होने के कारण सुबह 8 बजे की जगह दिन के 1  बजे आने की संभावना है।
12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 11.30 घंटे विलम्ब होने के कारण सुबह 3.30 बजे की जगह दिन के 3 बजे आने की संभावना है।
15484 सिक्किम महानन्दा एक्सप्रेस 9 घंटे विलम्ब होने के कारण सुबह 8 बजे की जगह दिन के 5 बजे आने की संभावना है।
15610 अवध आसाम एक्सप्रेस 7 घंटे विलम्ब होने के कारण दोपहर 12 बजे की जगह दिन के लगभग 7 बजे आने की संभावना है।