ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में भी याद किए गये भिक्षाटन के सम्राट पंडित मदन मोहन मालवीय


भिक्षाटन के सम्राट पंडित मदन मोहन मालवीय को उनके 152 वें जन्मदिन के मौके पर नवगछिया में भी याद किया गया। महन्थ वैदेही शरण संस्कृत महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ0 बुद्धि प्रकाश ठाकुर की अध्यक्षता में मालवीय जी की जयंती मनायी गयी।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ0 बुद्धि प्रकाश ठाकुर ने कहा कि मालवीय जी शिक्षा और ज्ञान का महत्व अच्छी तरह से जानते थे। इसलिए गरीब और विपन्न परिवार में पैदा होने के बावजूद भी महामना मदन मोहन मालवीय ने सड़क की रौशनी में पढ़ायी की थी। जिनकी विशालकाय कृति आज भी काशी बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय के रूप में विद्यमान है। जिसका आज भी विश्व में तीसरा स्थान है। जहां विदेशों से लोग शिक्षा ग्रहण करने को आज भी आते हैं। जहां संस्कृत सहित सभी भाषाओं की शिक्षा दी जाती है।
इस मौके पर पंडित सुरेन्द्र मिश्रा, सुनील कुमार त्रिपाठी, पंडित ललित कुमार झा, श्याम शंकर प्रसाद, नीरज कुमार , निरंजन झा इत्यादि के अलावा छात्रगण मौजूद थे।