ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

वाह रे प्याज का अंदाज, सौ से गिरा सात पर अटका


पिछले महीने तक कीमत के मामले में शतक लगाने की होड़ में शामिल प्याज की कीमत पूरी तरह से नीचे आ गई हैं। हाल ये है कि महाराष्ट्र के नासिक के थोक बाजार में प्याज महज 7 रुपये किलो मिल रहा है। कीमतों में इस हद तक गिरावट से किसान गुस्से में हैं।
किसानों का आरोप है कि बिचौलिए कीमतों पर नियंत्रण कर रहे हैं और अक्टूबर-नवंबर में कीमतों में आया अप्रत्याशित उछाल उन्हीं का पैदा किया हुआ था। नासिक के प्याज किसानों ने चांदवाड में कीमतों में गिरावट के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग भी बाधित किया।
मार्केट के सूत्रों के मुताबिक बाजार में प्याज की ताजा फसल के आने से कीमतों में गिरावट आई है। जबकि अक्टूबर-नवंबर में देश में कई जगहों पर प्याज की कीमतें सौ रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थीं।