ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जेल में छठ नहीं मनाएंगे लालू प्रसाद


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जेल में छठ पर्व नहीं मनाएंगे। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक डॉ.प्रधान ने कहा, ''आरजेडी के प्रमुख ने उपवास नहीं रखा है और न धार्मिक परंपराओं के लिए किसी सामान की मांग की है।'' लालू आमतौर पर छठ पूजा के दौरान उपवास रखते थे और हर वर्ष धार्मिक परंपराओं को पालन करते थे। 
प्रधान ने कहा, ''गुरुवार को उन्होंने अपना भोजन ग्रहण किया और उनके छठ पूजा करने के बारे में हमें कोई सूचना नहीं है। अभी तक उन्होंने पूजा के लिए किसी सामग्री की भी मांग नहीं की है।''