ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया पुलिस जिला में दुर्गा पूजा शांति पूर्वक सम्पन्न, सभी दुर्गा प्रतिमाएँ विसर्जित


नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत दुर्गा पूजा शांति पूर्वक सम्पन्न हो गयी । इस क्षेत्र में स्थापित की गयी सभी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी शांति पूर्वक हो गया । यह जानकारी नवगछिया पुलिस अधीक्षक शेखर कुमार ने दी ।
उन्होने बताया कि पूरे नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में कुल 46 जगहों पर कलश और प्रतिमाओं की स्थापना हुई थी। जिसमें से सोमवार को 31 जगहों की प्रतिमा विसर्जित हो चुकी थी । शेष 15 जगहों की प्रतिमाओं का शांति पूर्वक विसर्जन मंगलवार को कर दिया गया है।
एसपी शेखर कुमार ने यह भी कहा कि पूजा के शांति पूर्वक सम्पन्न होने में प्रदेश के डीजीपी साहब द्वारा 107 की कार्रवाई का पूरा असर पड़ा। साथ ही इस पुलिस जिला को मिले नए पुलिस बल से भी काम में सहयोग मिला। हर जगहों पर पुलिस की चाक चौबन्द व्यवस्था बनी हुई थी।