ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रेल टिकट आरक्षण कराने वालों के लिए खुशखबरी


लोग जल्द ही मामूली सर्विस चार्ज देकर आसानी से रेल टिकट का आरक्षण करा सकेंगे। शहर के ई-संपर्क केंद्रों पर इस माह से रेलवे टिकट आरक्षण की सुविधा शुरू हो जाएगी।
इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन और आईआरसीटीसी के बीच समझौता हो गया है।
प्रशासन के आईटी विभाग की ओर से ई-संपर्क केंद्रों पर रेल टिकट की सुविधा की शुरुआत सेक्टर-7 में बने नए ई-संपर्क सेंटर से की जाएगी।
सेंटर शुरू हो गया है लेकिन विधिवत उद्घाटन नहीं हुआ है। सेक्टर-7 के ई-संपर्क सेंटर में इस सेवा का उद्घाटन होने के साथ ही शहर के सभी ई-संपर्क केंद्रों और ग्राम संपर्क केंद्रों में लोग रेल टिकट का आरक्षण करा सकेंगे।
ई-संपर्क सेंटरों पर रेल टिकट का आरक्षण कराने के लिए लोगों को नॉन एसी (स्लीपर) क्लास के लिए 10 रुपये प्रति टिकट और एसी क्लास के लिए 20 रुपये प्रति टिकट अतिरिक्त चार्ज देने होंगे।
दिल्ली, चेन्नई, बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता से हुई थी शुरुआत
ई संपर्क सेंटरों में रेल आरक्षण की सुविधा शुरू करने के लिए आईटी विभाग आईआरसीटीसी की इंटरनेट टिकटिंग सर्विस के साथ लिंक स्थापित करेगा। यह वेब बेस्ड सिस्टम होगा।
आईआरसीटीसी ई-संपर्क सेंटरों को लॉग इन करने के लिए पासवर्ड देगा। आईआरसीटीसी ने यह सेवा दिल्ली, चेन्नई, बंगलूरू, मुंबई और कोलकाता में शुरू की है।
इन शहरों में यह प्रयोग काफी सफल रहा। चंडीगढ़ के विभिन्न सेक्टरों और गांवों में करीब 20 ई-संपर्क और ग्राम संपर्क सेंटर हैं।
चंडीगढ़ की आईटी सचिव प्रेरणा पुरी के अनुसार ई-संपर्क सेंटरों में रेल आरक्षण की सुविधा इस माह शुरू हो जाएगी।