नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत बिहपुर प्रखण्ड के आहुति और बड़ी खाल गाँव के बाढ़ पीड़ितों ने बाढ़ राहत सामग्री की मांग को लेकर शनिवार को अनुमंडल मुख्यालय पर प्रदर्शन किया | जिसका नेतृत्व भाकपा माले की खरीक प्रखण्ड कमिटी ने किया |
अनुमंडल मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के साथ ही माले के जिला कमिटी सदस्य बिंदेश्वरी मंडल सहित पाँच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया अखिलेश कुमार को दो सूत्री मांग पत्र सौंपा | जिसमें सभी बाढ़ प्रभावितों को राहत की गारंटी करने तथा दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग थी | जिसमें यह भी बताया गया कि कोसी किनारे बसे इन गांवों के लोगों का जीवन काफी खराब है | जहां प्रतिवर्ष इनके कमाई का बड़ा हिस्सा बाढ़ बहा ले जाती है | वहाँ बाढ़ राहत के नाम पर हाथ खड़ा कर दिया |
इस मामले में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि एक जांच टीम का गठान कर दिया गया है | जिसमें नवगछिया के सीओ, खरीक और नारायणपुर के बीडीओ को शामिल किया गया है | जिनके साथ भाकपा माले के प्रतिनिधि भी बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करेंगे |