नवगछिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 2 अक्तूबर के मौके पर स्व0 महात्मा गांधी और स्व0 लाल बहादुर शास्त्री को याद किया | साथ ही गौशाला रोड स्थित कैम्प कार्यालय में प्रदेश प्रतिनिधि शीतल प्रसाद सिंह "निषाद" के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हे पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि भी दी |
इस मौके पर श्री निषाद ने सभी कांग्रेसियों से कहा कि महात्मा गांधी के ये शब्द आज भी स्मरणीय हैं कि "छोटी छोटी बातों से सिद्धांतों की परीक्षा होती है |" इस बात को ध्यान में रखते हुए बापू के मार्गों पर चलते हुए कांग्रेस पार्टी क्कों और मजबूत करें | जिससे अगले चुनाव के दौरान केंद्र में कांग्रेस की मजबूत सरकार बन सके |
समारोह की अध्यक्षता नवगछिया प्रखण्ड अध्यक्ष शोभानन्द झा ने की | इस मौके पर पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह, शीला देवी निषाद, मिथिलेश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह निषाद, मिट्ठू राय, सुनील चौधरी, नित्यानन्द सिंह, रमेश मावण्डिया, राजीव चौधरी, सीता राम रजक, राम बिलास पासवान एवं रेणु देवी इत्यादि लोग मौजूद थे |