कांग्रेस
में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के शामिल होने के बाद गुरुवार को भाजपा में
भोजपुरी गायक मनोज तिवारी शामिल हो गए। सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक व फिल्म
अभिनेता मनोज तिवारी विधिवत भाजपा में शामिल होने के बाद ही ताल ठोकते नजर
आए। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के भ्रष्ट सरकार को इस बार चुनाव में
नरेन्द्र मोदी व गडकरीके नेतृत्व में दिल्ली से उखाड़ फेंकेगी।
तिवारी ने प्रदेश के चुनाव प्रभारी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन
गडकरी के आवास पर भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय
गोयल, दिल्ली चुनाव के सह-प्रभारी आरके सिन्हा और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष
विजेन्द्र गुप्ता भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि मनोज तिवारी के भाजपा में
शामिल होने से तिवारी के लोकप्रियता के कारण आने वाले विधानसभा चुनाव में
दिल्ली के पूर्वांचल के मतदाताओं से भाजपा को अच्छा-खासा समर्थन मिलेगा।