,
महातूफ़ान फेलिन के कमजोर पड़ने के बावजूद वर्षा ने ज़ोर पकड़ लिया है | जिसकी वजह से बिहार के भागलपुर जिले के पूरे नवगछिया क्षेत्र में रविवार से ही लगातार बारिश हो रही है । जिससे इस बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में पुनः बाढ़ की संभावना प्रबल होने लगी है | कारण कि इस क्षेत्र में पड़ने वाली गंगा और कोसी दोनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है | जिसकी वजह से कई तटबंधों पर खतरा भी मंडराने लगा है ।
इस तूफानी बारिश के कारण लगातार बढ़ रहे जलस्तर से नवगछिया के गोपालपुर और इस्माइलपुर इलाके के लोग पुनः भयभीत हो गए हैं | इसी तरह का हाल है रंगरा के मदरौनी, खरीक के पीपरपाती इत्यादि क्षेत्र का |
रविवार की शाम से ही पूरे अनुमंडल के अधिकांश लोग अपने अपने घरों में दुबके हुए हैं | जिन्हें इस लगातार पड़ रही बारिश के नहीं रुकने का भय है ।