नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय के शिक्षकों ने शिक्षक दिवस के मौके पर नवगछिया की सड़कों पर गुरुवार को भिक्षाटन किया।
जिसका नेतृत्व कर रहे कालेज के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने बताया कि सरकार के वित्तरहित शिक्षा नीति का विरोध करते हुए शिक्षक दिवस पर भिक्षाटन करने को मजबूर हैं |
ये लोग अपनी भावनाओं को दर्शाते हुए प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने नवगछिया बाजार के वैशाली चैक पर प्रदर्शन किया। इस मौक पर सरकार विरोधी नारे लगाये गये।
इस मौके पर प्रो. सुबोध कुमार यादव, प्रो. अनिल कुमार, रामचंद्र यादव, राम बिलास पंडित, मो0 नईम उद्दीन, उपेंद्र पोद्दार, भूपाल कृष्ण चौधरी, रामानन्द सिंह, विजेंद्र कुमार और शैलेंद्र कुमार मौजूद थे।