राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की नवगछिया जिला इकाई ने शुक्रवार को नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय में शांति पूर्वक एक दिवसीय धरना दिया | जिसका नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने किया | साथ ही संचालन जय प्रकाश सिंह ने किया |
इस धरणा में मुख्य रूप से अधिवक्ता राजेश कुमार, जय प्रकाश सिंह, गोपाल प्रसाद सिंह, पंकज सिंह, मृणाल सिंह, विपिन कुमार, श्रवण कुमार, संजय कुमार निराला, महेंद्र सिंह सहित कई दर्जन लोग मौजूद थे |
इस धरणा कार्यक्रम समाप्ति के बाद पाँच सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने राज्यपाल बिहार के नाम सात सूत्री एक ज्ञापन भी नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार को सौंपा | जिसमें मुख्य रूप से गंगा एवं कोसी के कटाव पीड़ितों के पुनर्वास की मांग के अलावा नवगछिया को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग शामिल है |