भागलपुर मे बाढ. की स्थिति यथावत रहने के कारण तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की 14 सितंबर तक आयोजित की जानेवाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी है | प्रतिकुलपति डॉ एनके सिन्हा ने बताया कि 16 सितंबर से होनेवाली सारी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय व तिथि में होंगी | तीन से 14 तक की स्थगित परीक्षाओं का कार्यक्रम बाद में प्रकाशित किया जायेगा |
