समाजवादी
पार्टी ने सीतापुर जिले के सेवता विधानसभा क्षेत्र से पार्टी विधायक
महेंद्र कुमार सिंह उर्फ झीन बाबू को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे गोवा
प्रकरण पर स्पष्टीकरण मांगा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी
ने बताया है कि एसपी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने
बुधवार को संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
उन्होंने
बताया कि सीतापुर के विधायक महेंद्र कुमार सिंह को आज गोवा प्रकरण पर
नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। गौरतलब है कि एसपी विधायक को
हाल ही में गोवा पुलिस नें लड़कियों के साथ गिरफ्तार किया था।