ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

हाल बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का : गोपालपुर के पीएचसी में नहीं मिलते डाक्टर

जहां एक ओर आम जनता प्रकृति की मार से बाढ़ ग्रस्त होकर त्राहि त्राहि कर रही है | वहीं नवगछिया अनुमंडल के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र गोपालपुर के पीएचसी
में समय पर नहीं मिलते हैं डाक्टर | जो बाद में आकर अपने दायित्व की महज खानापूर्ति कर चल देते हैं |
यह आरोप है गोपालपुर क्षेत्र के आम लोगों का | जिसमें शामिल हैं कई बाढ़ पीड़ित भी | जहां गोपालपुर स्थित पीएचसी में ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से निर्धारित है | वहाँ डाक्टर आते हैं दिन के ग्यारह बजे | यही हाल शनिवार को भी देखा गया | जहां सुबह दस बजे तक एक भी डाक्टर उपलब्ध नहीं रहने के कारण दर्जनों रोगी लौट कर चले गए |