ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

एक माह बाद भी नहीं सुलझा पंचायत सचिव का मामला, अब हो सकता है पोलीग्राफ़ी टेस्ट

  • नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया प्रखण्ड अंतर्गत पुनामा प्रतापनगर पंचायत के पंचायत सचिव अपहरण मामले में उपमुखिया सहित कई का हो सकता है पोलीग्राफ़ी टेस्ट |
  • इस पंचायत का पंचायत सचिव रवीद्र प्रसाद सिंह 18 जुलाई की रात से है लापता | जिसकी प्राथमिकी 22 जुलाई को उसके पुत्र केशव कुमार द्वारा  दर्ज करायी गयी थी नवगछिया आदर्श थाना में |
  • नवगछिया पुलिस इस मामले में जहां उपमुखिया अनोज कुमार यादव को पूछताछ के लिए फिर से ले सकती है रिमांड पर |
  • वहीं इस पंचायत के मुखिया प्रलय कुमार विद्रोही सहित उसके भाई निकेत कुमार तथा गिरफ्तार शिक्षक सुभाष कुमार की भी हो सकती है पोलिग्राफी टेस्ट |
  • नवगछिया पुलिस द्वारा जल्द दिया जा सकता है पोलिग्राफी टेस्ट टीम को आमंत्रण | लेकिन इससे पहले तैयार करनी होगी पंचायत सचिव के लापता से अब तक की पूरी कहानी |
  • जिसके आधार पर पोलिग्राफी टेस्ट टीम के विशेषज्ञ बनायेंगे अपनी प्रश्नावली | जिसके पूछताछ के बाद दावा करेंगे कि उनके द्वारा दिया गया बयान सही है या गलत |
  • कारण है कि पुलिस दबिस के बाद नवगछिया न्यायालय में आत्म समर्पण करने वाले उपमुखिया अनोज कुमार यादव, मुखिया प्रलय कुमार विद्रोही, मुखिया के भाई निकेत, शिक्षक सुभाष कुमार के द्वारा दिये गए बयान का तालमेल सही नहीं हो रहा है | जिसकी वजह से पूरा नहीं हो पा रहा है नवगछिया पुलिस का अनुसंधान |
  • साथ ही नवगछिया पुलिस का मानना है कि जहां उपमुखिया के बयान में घटना का कारण और समय सहीं नहीं आ रहा है |
  • वहीं मुखिया प्रलय कुमार विद्रोही इस मामले के अनुसंधान में अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहे हैं | साथ ही उनकी एक ही सोच दिखाई दे रही है कि हम इस मामले से कैसे बचे रहें | 
  • जबकि इस पूरे पंचायत के लोगों का कहना है कि वह पंचायत सचिव तो मुखिया का रबर मोहर था | जिसका सर्वाधिक समय मुखिया के साथ ही तथा उसी के घर पर ही बीतता भी था | 
  • इतना ही नहीं उसका कार्यालय भी मुखिया के घर पर ही चलता था | जिससे मुखिया अपने मन मुताबिक सारे कार्य भी कराता था |