नशे की हालत में लाये गए अनुमंडलीय अस्पताल रंगरा के सीओ |
- नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत रंगरा चौक प्रखण्ड के सीओ राजेश्वर राम की शनिवार को करायी गयी चिकित्सीय जांच |
- जिनकी कई दिनों से वरीय अधिकारी कर रहे थे खोज |
- जो कई दिनों से नहीं आ रहे थे अपने कार्यालय |
- लगातार बिना सूचना के थे अनुपस्थित |
- अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा शनिवार को कार्यालय समय पर खोज करने पर मिले नशे की हालत में |
- थे नवगछिया नया टोला स्थित अपने आवास में |
- कार्यपालक दंडाधिकारी सुंदरवास कुमारी की मौजूदगी में ले जाया गया अनुमंडलीय अस्पताल |
- जहां करायी गयी चिकित्सीय जांच |
- सील किया गया उनके खून का नमूना |
- बीडीओ रंगरा चौक शिव कुमार राम के अनुसार वे 12 अगस्त से लगातार हैं अनुपस्थित |
- एसडीओ नवगछिया के अनुसार प्रभावित हो रहे हैं आरटीपीएस सहित कई आवश्यक कार्य |
- हो सकती है विभागीय कार्रवाई |