बिहपुर विधायक की कार्य प्रणाली एवं झूठी घोषणाओं से क्रोधित युवा राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा हटाओ और बिहपुर बचाओ के नारे के साथ
मंगलवार को प्रखंड के खरीक बाजार के उर्दू चौक से गोल चौक तक विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र का विरोध मार्च निकाला और पुतला दहन किया तथा नुक्कड़ सभा की । जिसमें युवा राजद के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार भी शामिल थे ।
विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे खरीक के जिला पार्षद सह राजद नेता विजय मंडल ने कहा कि विधायक के राज में झूठी घोषणा सुनते-सुनते लोग तंग आ चुके हैं। जनसमस्याओं को निबटाने का कार्य इन्होंने नहीं किया गया, इनके राज में किरोसिन, राशन, कूपन में बिचौलियों द्वारा लोगों को लूटा जा रहा है। केरोसिन पर गरीब लोगों से प्रति लीटर जनता से तीन रुपया अधिक लिया जा रहा है। वहीँ मौके पर युवा राजद के जिलाध्यक्ष सह जिला पार्षद सुनील पासवान ने भी अपने आक्रोश का इजहार करते हुए विधायक के तीन साल के कार्यकाल कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, कभी भी विधान सभा में कटाव से बचाव के लिए एक भी सवाल नहीं उठाया। जबकि भाजपा जद यू गठबंधन के शासन काल में कटाव को उचित मुद्दा नहीं बनाकर जल संसाधन विभाग से मिलकर लेन देन की और बड़ी मोटी रकम का बंदरबांट किया जाता रहा।
पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय मंडल, अलख निरंजन पासवान, विंदेश्वरी मंडल, श्याम मंडल, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार राय, अरूण राही, दिनेश साह, कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध यादव आदि लोगों ने बिहपुर के विधायक द्वारा विकास कार्यो के नाम पर लोगों को ठगने का आरोप लगाते हुए कहा कि इनके राज में हमलोग घर से बेधर हो रहे हैं। कोई देखने वाला नहीं है। आज भी गरीबों का मसीहा जनता के दर्दो को सुनने वाला उनका रहनुमा शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के कारण इलाके में कटाव निरोधी कार्य कराया जा रहा। पूर्व विधायक के राज में गली-गली में सड़कों का जाल बिछ गया था। जगह-जगह पर चापाकल लगा कर लोगों का दुख दर्द को समाप्त करने का काम किया गया था। विधायक शैलेंद्र के राज में गरीबों के हक की हकमारी हो रही है। इस अवसर पर प्रेमचन्द राज पाल, पिंकू मंडल, सुधांशु शेखर, प्रवीण मंडल, मो. इरशाद, बिन्दो बाबा समेत कई लोगों ने विरोध मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।