भागलपुर जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है | जिससे अब भागलपुर जिले में
ताइक्वांडो खेल का पूर्ण विकास हो सकेगा | ताइक्वांडो खेल में इस जिला के राष्ट्रीय पदक विजेता जेम्स की तरह अब जिला के खिलाड़ियों को कच्ची जमीन या पक्की जमीन पर अभ्यास नहीं करना पड़ेगा | बिहार सरकार ने खास कर भागलपुर जिले के लिए ताइक्वांडो मैट आबंटित करा दिया है | ताकि इस जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल में बिहार का नाम रौशन कर ज्यादा से ज्यादा पदक हासिल कर सकें |
जानकारी के अनुसार इस ताइक्वांडो मैट को नवगछिया स्थित इंटर स्तरीय विद्यालय में लगाने के लिए जिला पदाधिकारी भागलपुर ने स्वीकृति भी प्रदान कर दी है | जो भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद (राष्ट्रीय रेफरी) के अथक प्रयास और जिला खेल पदाधिकारी बलवीर यादव की मदद से ही संभव हो पाया है | जिसकी सूचना मात्र से ही जिले भर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों के बीच हर्ष और खुशी का माहौल बन गया है |
इस आबंटन के लिए भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद ने बिहार खेल प्राधिकरण के अधिकारी केएन जायसवाल एवं जिला खेल पदाधिकारी बलवीर यादव का आभार व्यक्त किया है | वहीं नवगछिया में ताइक्वांडो मैट लगाने की सूचना पर सबसे ज्यादा खुशी ताइक्वांडो में राष्ट्रीय पदक विजेता जेम्स के दिल में देखी जा रही है | जिसके बल पर एक बार फिर से राष्ट्रीय पदक को जीतने की लालसा बढ़ गयी है |
नवगछिया में ताइक्वांडो मैट लगाने की सूचना मिलने पर भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के संरक्षक आरपी राकेश, अध्यक्ष विष्णु शर्मा, जिला कैरम संघ के अध्यक्ष राम देव यादव, जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव फरमुद अंसारी, नवगछिया खेल संघ के उपाध्यक्ष दिवाकर पाण्डेय के अलावा राजेश केजरीवाल, परमानंद साह, बसंत सिंह, प्रमोद शर्मा, बाल कृष्ण पंसारी, अशोक सिंह, प्रबोध मण्डल, सीपी सिंह, पप्पू सर्राफ, अखिलेश पाण्डेय, बिपिन सिंह आदि ने यह उपलब्धि ताइक्वांडो खेल के विकास में नीव का पत्थर साबित होगी |