नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत शादी समारोहों में गोली चलाने की घटना रुकने का नाम ही नहीं ले रही | इस क्षेत्र में इस तरह की घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही है | नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र अंतर्गत
इन दिनों लगातार शादी समारोह में गोली चलाने की घटना सामने आ रही है | कभी तिनटंगा में, तो कभी ऊष्मानपुर में, तो कभी श्रीपुर में | जो अच्छे खासे रंग में भंग का काम कर रही है |
जानकारी के अनुसार जहां 14 - 15 जुलाई की रात गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गाँव में शादी समारोह के दौरान गोली बारी की घटना हुई | जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी | इसी दिन खरीक थाना क्षेत्र के ऊष्मानपुर गाँव में भी गोलियां चलने से नौ लोग घायल हो गये | वहीं 15 - 16 जुलाई की रात नवगछिया थाना क्षेत्र श्रीपुर गाँव के शादी समारोह के दौरान किसी मामले को लेकर विवाद हो गया | जिसके फलस्वरूप एक पक्ष द्वारा की गयी गोलीबारी से जहां एक की मौत हो गयी | वहीं दो लोगों के घायल होने का समाचार है | जिसे चिंताजनक स्थिति में भागलपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया है | जहां उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है |
इस घटना के सिलसिले में एसपी नवगछिया शेखर कुमार ने एक व्यक्ति की मृत्यु की पुष्टि भी की है | बताया है कि घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने को नवगछिया थानाध्यक्ष तथा अन्य पुलिस दल बल के साथ पहुँच गयी है | घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है |
जानकारी के अनुसार श्रीपुर गाँव में जमुनी सिंह की बेटी की शादी थी | जिसके लिए कोसी पार कदवा भरोसा सिंह टोला निवासी जालो सिंह के बेटा घनश्याम सिंह की बारात गाँव आयी थी | शादी समारोह जारी ही था कि अचानक किसी मामले में कहा सुनी हो गयी | देखते ही देखते गोलियां चलाने लगी | जिससे दिनेश कुमार सिंह के पुत्र राजेश कुमार सिंह की मौत हो गयी | इसके अलावा अन्य दो लोग घायल हो गए |