ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पर्यावरण दिवस पर नवगछिया में जगह जगह हुआ वृक्षारोपण

पर्यावरण दिवस के मौके पर 5 जून को नवगछिया में जहां कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने
फलदार आम के पौधों का रोपण किया | वहीं मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा एवं कई
पदाधिकारियों सहित गौशाला के सचिव राम प्रकाश रूंगटा ने गौशाला परिसर में अशोक के पौधों का रोपण किया | इसके अलावा भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा इंटर स्तरीय विद्यालय के मैदान में पौधारोपन किया गया |
नवगछिया स्थित कांग्रेस के कैम्प कार्यालय परिसर में पूर्व कांग्रेस प्रत्यासी सह प्रदेश प्रतिनिधि शीतल प्रसाद सिंह निषाद द्वारा तीन फलदार आम के पौधों का रोपण किया गया | इस मौके पर युवा नेता अशोक कुमार सिंह निषाद, सुनील चौधरी, बिलास सिंह, तुनों सिंह व महेंद्र सिंह इत्यादि लोगों की मौजूदगी रही |
वहीं गोपाल गौशाला परिसर में गौशाला के सचिव राम प्रकाश रुंगटा सहित मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा, रवि सर्राफ, नवगछिया शाखा अध्यक्ष अरविंद चौधरी, सचिव राकेश भरतिया, समभू सर्राफ, पूर्व शाखा अध्यक्ष पंकज टिबड़ेवाल के अलावा रंजीत उदयपुरिया, रवि केजरीवाल, कमल टिबड़ेवाल सहित कई लोगों ने पौधारोपण किया |