ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया डीएसपी सहित 67 पुलिस उपाधीक्षकों का हुआ तबादला

बिहार सरकार के गृह (पुलिस) विभाग के द्वारा नवगछिया पुलिस जिला मुख्यालय में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) पारस नाथ साहू सहित इस स्तर के कुल 67 पुलिस उपाधीक्षकों का शनिवार को तबादला
कर दिया गया है | जिसका आदेश सरकार के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी द्वारा 29 जून को ही जारी भी कर दिया गया है |
इस आदेश के अनुसार नवगछिया पुलिस जिला मुख्यालय में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) पारस नाथ साहूका तबादला पुलिस उपाधीक्षक आर्थिक अपराध इकाईमें कर दिया है | जबकि उनकी जगह पर किसी की पदस्थापना नहीं की गयी है |
इसी आदेश के तहत पुलिस उपाधीक्षक रेल कटिहार के कर्मलाल का तबादला पुलिस उपाधीक्षक बिहार सैन्य पुलिस -1 पटना कर दिया गया है | उनकी जगह आरा सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक रेल कटिहार बनाया गया है |