नवगछिया में पिछले बीस घंटे से बिजली गुल होने के कारण आम लोग तो बेहाल हैं ही | वहीं खास कर महिलाए और नौनिहाल ज्यादा बेहाल देखे जा रहे हैं | ऊपर से आसमान से बरसती आग
से बचाने का और कोई साधन नहीं रह पाने के कारण कई लोगों को इधर उधर भटकते देखा जा रहा है |
बिजली की इस किल्लत के कारण लोगों के इनवर्टर भी फेल हो चुके हैं | साथ ही मोबाइल भी अब स्वीच ऑफ होने लगे हैं | जहां दोपहर में लोग घरों से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं | वहीं लोगों को घरों में भी राहत नहीं मिल पा रही है | हाथों से पंखा झेलते झेलते लोगों के हाथ भी थक जा रहे हैं |
इस संबंध में विभागीय कर्मचारी से मिली जानकारी के अनुसार नवगछिया सब स्टेशन का ब्रेकर फेल हो गया है | वहीं सहायक विद्युत अभियंता पवन कुमार ने बताया की सब स्टेशन से टाउन फीडर का ब्रेकर फेल हो गया है | विभागीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है | एमआरटी विभाग के लोग के आने के बाद आज शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो पायेगी |