ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आतंकवाद से बड़ी चुनौती है नक्सलवाद - शाहनवाज

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह भागलपुर के सांसद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि नक्सलवाद राष्ट्रीय समस्या है। आतंकवाद से बड़ी चुनौती नक्सलवाद है। नक्सल मामले में सियासत नहीं होना चाहिए।

श्री हुसैन रविवार को भागलपुर में कहा कि अब जरूरत आ गई है कि नक्सल पर देश, दल और समाज एकजुट होकर इस समस्या पर विचार करे। देश की सीमा पर जितने लोग मारे जाते हैं उससे कहीं अधिक नक्सलियों की गोली से मारे जा रहे हैं। सुरक्षा में लगे अर्धसैनिक बलों के जवान, जो गरीब घरों के बेटे होते हैं वे ही नक्सलियों के शिकार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद एक  प्रायोजित समस्या है तो नक्सलवाद देश की अंदरूनी समस्या की उपज है। मारने वाला और मरने वाला दोनों ही भारत के सपूत हैं। देश की जिम्मेदारी है कि नक्सली को सही राह पर लाना है। सही रास्ते पर जो नहीं आए उनके लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब समस्या आती है तो पार्टियां सियासत करने लगती है। घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। अब आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं है। शाहनवाज ने कहा कि नक्सली गरीबों के बेटे जो देश की सुरक्षा में हैं उन्हें ही निशाना बना रहे हैं। सांसद ने छत्तीसगढ़ में घटी घटना पर दुख जताया और कहा कि यह गंभीर विषय है।