ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर बिजली की फ्रेंचाइजी मिली हरियाणा की एसपीएमएल कंपनी को

भागलपुर की बिजली की फ्रेंचाइजी हरियाणा की एसपीएमएल कंपनी को मिल गई है। कंपनी ने दो दिनों पूर्व विद्युत बोर्ड को 36 करोड़ की सिक्योरिटी मनी भी जमा कर दी है। एसपीएमएल कंपनी की योजना आगामी
एक जून को यहां कार्यालय खोलने की है। इस संबंध में मंगलवार को कंपनी के दो अधिकारी मायागंज बरारी रोड स्थित प्रमंडलीय विद्युत आपूर्ति कार्यालय पहुंचे और उप महाप्रबंधक (डीजीएम) अमर कुमार ओझा से मुलाकात कर उन्हें कंपनी की कार्य योजना से अवगत कराया।
कंपनी के अधिकारियों ने डीजीएम को बताया कि सर्वे का काम लगभग पूरा हो चुका है। आगामी एक जून से यहां कंपनी का कार्यालय खोलने योजना है। कार्य योजना के तहत अधिकारी सहित 336 कर्मचारियों की बहाली होगी। शहरी क्षेत्र में 14 फ्यूज गैंगमेन की व्यवस्था होगी, ताकि 24 घंटे में किसी भी समय किसी तरह की गड़बड़ी को दूर किया जा सके। कंपनी ने शहरी क्षेत्र व कहलगांव सब डिविजन की फ्रेंचाइजी कंपनी ने ली है। सुल्तानगंज और नवगछिया को शामिल नहीं किया गया है। नवगछिया व सुल्तानगंज की पूरी निगरानी प्रमंडलीय विद्युत आपूर्ति, भागलपुर की होगी। सूत्रों के मुताबिक बिल विद्युत विभाग देगा मगर, वसूली कंपनी करेगी। बिजली कनेक्शन देने, बकाएदारों की बिजली कनेक्शन काटने सहित सभी तरह की कार्रवाई फ्रेंचाइजी कंपनी करेगी। कंपनी की योजना कर्मियों की बहाली के बाद बागडोर संभालने की है। डीजीएम ने कहा, फ्रेंचाइजी कंपनी एसपीएमएल के अधिकारियों को विद्युत विभाग हर संभव सहयोग करेगा।