ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सा का समय बदलने का मिला निर्देश

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में अब जल्द ही चिकित्सा का समय बदल जाएगा | जहां चौबीस घंटे में मात्र छह घंटे ही लगातार ओपीडी सेवा चलती थी | शेष समय में लगातार आपात कालीन सेवा चलायी जाती थी | वहीं
अब ये सेवाएँ लगातार नहीं चलायी जायेगी | इसकी समय व्यवस्था में परिवर्तन का आदेश भागलपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय उपनिदेशक (स्वास्थ्य सेवायें) डॉ0 सुधीर कुमार मेहता ने बुधवार को इस अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ0 बीपी मण्डल को दिया है |
जहां  भागलपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय उपनिदेशक (स्वास्थ्य सेवायें) डॉ0 सुधीर कुमार मेहता बुधवार को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल और नवगछिया पीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे | जिसके दौरान उन्होने दोनों जगह कई आवश्यक निर्देश भी दिया |